• होम
  • देश-प्रदेश
  • फ्लाइट में स्मृति ईरानी से भिड़ी कांग्रेस नेता,पूछा- रसोई गैस इतना महंगा क्यों?

फ्लाइट में स्मृति ईरानी से भिड़ी कांग्रेस नेता,पूछा- रसोई गैस इतना महंगा क्यों?

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सडक़ से लेकर आसमान तक बीजेपी नेताओं को घेरने के फुल मूड मे है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने बढ़ती मंहगाई पर फ्लाइट में स्मृति ईरानी से कई सवाल पूछे। दरअसल, यह […]

inkhbar News
  • April 11, 2022 12:26 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सडक़ से लेकर आसमान तक बीजेपी नेताओं को घेरने के फुल मूड मे है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने बढ़ती मंहगाई पर फ्लाइट में स्मृति ईरानी से कई सवाल पूछे।

दरअसल, यह वाकया दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट का है। जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता नेटा डिसूजा का फ्लाइट में आमना सामना हुआ तो कांग्रेस नेता ने उनसे कई सवाल खड़े-खड़े पूछ लिए। कांग्रेस नेता ने पूछा कि रसोई गैस के दाम कितने क्यों बढ़ रहे हैं? उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है। बता दें यूपीए के दौरान जब रसोई गैस के दाम बढ़े थे तो बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कई सवाल दागे थे और उनके खिलाफ हल्ला बोल दिया था। यह वीडियो करीब 1 मिनट 11 सेकंड का है, जिसमें बीजेपी नेता ने नेटा डिसूजा का एक भी सवाल का जवाब सीधे मुह नही दिया। बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता डिसूजा से कहा कि आप पहले लोगों को उतरने दीजिए क्योंकि इससे लोगों को परेशानी हो रही है, जिसपर कांग्रेस नेता कहती हैं कि ये लोगों का ही सवाल है।

फ्लाइट में महंगाई पर गरमाया माहौल

दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत के दौरान फ्लाइट में बैठी एक महिला स्मृति ईरानी को हैप्पी बिहू विश करती है, जिसका वो जवाब देती है। इस पर कांग्रेस नेता कहती है-‘हैप्पी बिहू- बिना गैस, बिना स्टोव के। इसका जवाब देते हुए स्मृति ईरानी कहती हैं आप झूठ न बोले ,आप गलत कह रही है। दूसरी तरफ स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता पर सवाल खड़े कर रही है कि वह उनकी बिना परमिशन के वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। इस पर कांग्रेस नेता नेटा डिसूजा कहती हैं कि आप अहम पद पर हैं और लोग आपसे जवाब चाहते हैं।

इस दौरान समृति ईरानी कहती हैं कि भारत में कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन लगवाया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद लगातार महंगाई चरम पर है। सड़क पर चलने से लेकर रसोई गैस में खाना बनाने तक सब-कुछ महंगा हो गया है। पिछले 3 हफ्तों में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में ₹10 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है वहीं गैस की कीमतों में ₹50 रुपये का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को बताया गैर संवैधानिक

Story Of Sher Singh Raana : शेर सिंह राणा की बायोपिक करेंगे विद्युत जामवाल