September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सिक्किम: नाथुला हिमस्खलन हादसे पर सीएम तमांग ने जताया दुख, 7 लोगों की हुई थी मौत
सिक्किम: नाथुला हिमस्खलन हादसे पर सीएम तमांग ने जताया दुख, 7 लोगों की हुई थी मौत

सिक्किम: नाथुला हिमस्खलन हादसे पर सीएम तमांग ने जताया दुख, 7 लोगों की हुई थी मौत

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 5, 2023, 1:42 pm IST

गंगटोक। सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को हुए हिमस्खलन हादसे पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। राज्य और NDRF के अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

मस्खलन से हुई भारी तबाही

बता दें कि, मंगलवार को सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन से भारी तबाही देखने को मिली है। हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों को राजधानी गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्खलन मंगलवार को दोपहर में हुआ, जिसमें घायल हुए 7 लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हुए 11 अन्य लोगों की अभी इलाज चल रहा है।

बिना अनुमति 15वें मील की ओर गए

पुलिस ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर चले गए थे। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग ने बताया कि पर्यटकों के केवल 13वें मील के लिए पास जारी किए जाते हैं। इसके आगे जाना जोखिम भरा होता है। बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन के बाद करीब 350 लोग और 80 वाहन सड़क पर फंसे हुए थे, जिन्हें अब निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया  धमाल
करण वीर मेहरा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर, फाइनल स्टंट में मचाया धमाल
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
पाकिस्तान से आया 6 किलो हेरोइन और 67 कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप पर दर्ज की FIR, आरोपियों की जानकारी न देने पर विवाद
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
विज्ञापन
विज्ञापन