September 8, 2024
  • होम
  • Siachen: सियाचिन ग्लेशियर जाऐंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जवानों के साथ खेलेंगे होली

Siachen: सियाचिन ग्लेशियर जाऐंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जवानों के साथ खेलेंगे होली

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : March 23, 2024, 2:06 pm IST

नई दिल्ली: इस बार सियाचीन में होली का त्योहार बहुत खास होने वाला है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर जाएंगे, और वहां मौजूद सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह जवानों के साथ होली का त्यौहार भी मनाएंगे।

2019 में भी किया था सियाचिन का दौरा

2019 में भी राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरे के वक्त उन्होंने कई अधिकारियों के साथ-साथ फील्ड कमांडरों और जवानों से भी मुलाकात की थी। उस दौरान उनके साथ तब के थल सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि सियाचीन एक ऐसी जगह है जहां दिन में भी तापमान 40 डिग्री कम होता है।

बता दें सियाचिन का मौसम कब किसकी जिंदगी छीन ले, कोई नहीं जानता। यह भारत देश की सबसे ऊंची सरहद है और जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे खतरनाक युद्धस्थल है। इसके एक तरफ पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ धोकेबाज चीन है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां का दौरा कर चुके हैं।

1984 से है भारत का अभिन्न अंग

भारत ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च करके सियाचिन की चोटी पर भारत का ध्वज लहराया था। तब से ही यह चोटी भारत के नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ें-

Moscow Terrorist Attack: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से अधिक की मौत, कई घायल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन