• होम
  • देश-प्रदेश
  • UP: लड़की को निर्वस्त्र पीटने के मामले में ओपी राजभर का शर्मनाक बयान, कहा- ऐसी घटनाएं तो….

UP: लड़की को निर्वस्त्र पीटने के मामले में ओपी राजभर का शर्मनाक बयान, कहा- ऐसी घटनाएं तो….

Uttar Pradesh: लखनऊ। बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में प्रेमी के सामने लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने वाले मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। यूपी में इतनी संख्या […]

OP Rajbhar
inkhbar News
  • August 19, 2022 7:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Uttar Pradesh:

लखनऊ। बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में प्रेमी के सामने लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने वाले मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। यूपी में इतनी संख्या में पुलिस नहीं है कि हर घर जाकर पहरा दें।

ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है। यूपी बड़ा प्रदेश है और यहां पर इतनी संख्या में पुलिस नहीं है कि घर-घर जाकर पहरा दे। ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

यूपी में कोई जंगलराज नहीं

राजभर ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून अपना काम करता है और सरकार अपना काम करती है। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी प्रकार का कोई जंगलराज नहीं है और बसपा प्रमुख मायावती का बयान कहीं से भी उचित नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार में भी ऐसी घटनाएं होती रहती थीं।

क्या था पूरा मामला

बता दें कि हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास बुधवार को जंगल में प्रेमी जोड़ा समय बिता रहा था। इसी दौरान लड़की के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में छह आरोपियों ने लड़की और उसके प्रेमी की पिटाई की है। आरोपियों ने लड़की को निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया है।

आरोपी लड़की को न सिर्फ मार रहे थे, बल्कि न्यूड कर उसकी इज्जत से भी खेल रहे थे। आरोपी लड़की को गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। वे बेल्ट और डंडों से पीटकर प्रेमी जोड़े से पैसे मांग रहे थे। इस मामले में फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि हमीरपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो में आरोपी युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते दिख रहे हैं, लेकिन ये सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना नहीं है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना