• होम
  • देश-प्रदेश
  • Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा, लाखों की संख्या में मरे सैनिक, जानिए दुनिया पर क्या पड़ा असर

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा, लाखों की संख्या में मरे सैनिक, जानिए दुनिया पर क्या पड़ा असर

नई दिल्ली। आज रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। इतने लंबे समय तक युद्ध के चलने के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई शांति होती नहीं दिखाई दे रही है। इस विनाशकारी युद्ध में अब तक लाखों सैनिकों ने अपनी जान गंवाई हैं। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच हुए इस जंग […]

रूस यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा
inkhbar News
  • February 24, 2023 9:30 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। आज रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। इतने लंबे समय तक युद्ध के चलने के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई शांति होती नहीं दिखाई दे रही है। इस विनाशकारी युद्ध में अब तक लाखों सैनिकों ने अपनी जान गंवाई हैं। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच हुए इस जंग से दुनिया के बाकी देशों पर भी व्यापक असर पड़ा है।

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल... जानमाल का कितना नुकसान,  कौन से इलाके किसके कब्जे में? जानें सबकुछ - russia ukraine war first  anniversary vladimir putin ...

1 साल बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा युद्ध

आज ही के दिन 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग की शुरूआत की थी। इतने लंबे समय तक चले इस युद्ध का अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। रूस-यूक्रेन वार में अब तक किसी भी देश ने हार नहीं मानी है।

Russia-Ukraine war at a glance: what we know on day 361 of the invasion |  Ukraine | The Guardian

रूस का मकसद यूक्रेन को डिमिलटराइज करना

यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान करते समय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि, उनका मकसद यूक्रेन को डिमिलटराइज करने का है, न की उस पर हमला करके कब्जा करने का। इसके बाद पुतिन के इशारे पर 2 लाख रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा में घुस गए थे और इसके कुछ घंटो बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस बमबारी करने लगा था।

Russia Ukraine War Putin News : Putin Appears Much Softer On Ukraine War  More Ready For Negotiation Turkish President Erdogan Claims - यूक्रेन युद्ध  से जान छुड़ाना चाहते हैं पुतिन, नरम पड़

रूस और यूक्रेन को हुआ इतना सैन्य नुकसान

गौरतलब है कि पश्चिमी देशों के कई अधिकारियों का मानना है कि रूस और यूक्रेन युद्ध में अब तक लाखों की संख्या में सैनिक जान गंवा चुके हैं। पश्चिमी देशों के आंकडों के मुताबिक रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के 1 लाख सैनिकों की या तो मौत हुई है या फिर घायल हुए हैं। 23 फरवरी 2023 तक यूक्रेन ने रूस के 1,45,850 सैनिकों को मारने का दावा किया था। हालांकि उन्होंने अपने सैन्य नुकसान के आंकड़ों को कभी साझा नहीं किया।

In Russia-Ukraine war, more disastrous path could lie ahead | AP News

सितंबर 2022 में रूस ने अपने सैनिकों की मौत का अधिकारिक आंकड़ा पेश किया था। उसकी तरफ से बताया गया कि इस जंग में अब तक उसके लगभग 6,000 सैनिकों की मौत हुई है। जबकि रूस की वेबसाइट मॉस्को टाइम्स के अनुसार 17 फरवरी 2023 तक रूस के 14,709 सैनिकों की मौत हुई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनियाभर में बढ़ी महंगाई

बता दें कि जहां एक रूस और यूक्रेन की इस युद्ध से दोनों देशों को आर्थिक और सैन्य नुकसान उठाना पड़ा। वहीं इसका गहरा असर दुनियाभर के बाकी देशों पर भी पड़ा। रूस-यूक्रेन युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?

साल 2023 में आईएमएफ ने ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ 3.2 फीसदी होने की संभावना जताई थी, जिसको अब घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि 2024 में इसमें बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जो कि 3.4 फीसदी तक जा सकता है। इसके अलावा ओईसीडी ने पिछले साल नवंबर में एक अनुमान लगाया था कि 2022 में ग्लोबल इन्फ्लेशन रेट 9 फीसदी से अधिक रह सकता है। वहीं 2023 के अंत तक 6.6 फीसदी और अगले साल (2024) तक 5.1 से कम हो सकता है।