Rohan Gupta: गौरव वल्लभ के बाद रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन, बोले- कांग्रेस में मेरा अपमान हुआ

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि रोहन ने 22 मार्च को कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया था। रोहन ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर लगातार अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने मेरा अपमान कियाः रोहन

गुजरात दिग्गज कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। रोहन ने पिछले महीने 22 मार्च को कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया था। रोहन ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर दुर्व्यवहार और “चरित्र हनन” का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव न लड़ने का किया था फैसला

बता दें कि रोहन गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया था। हाल ही में कांग्रेस के एक और पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल हुए है।

कांग्रेस के लिए संकट

एक के बाद एक दिग्गज नेताओँ का कांग्रेस से मोहभंग होना पार्टी के लिए चिंता बढ़ने वाली बात है। एक हफ्ते के भीतर ही दो दिग्गज प्रवक्ता गौरव वल्लभ और रोहन गुप्ता कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ेः      Mahendragarh Accident : नशेड़ी ड्राइवर की लापरवाही ने 6 बच्चों की ली जान…EID की छुट्टी पर भी खुला था स्कूल

Twitter Down: एक्स की सेवा हुई डाउन, हजारों यूजर्स परेशान

Tags

bjpcongressgaurav bhallavinkhabarLOKSABAH ELECTIONrohan gupta
विज्ञापन