Operation Kaveri: अब तक सूडान से 1191 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू

नई दिल्ली। गृह युद्ध की मार झेल रहे सूडान देश से लगातार भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 1191 भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत रेस्क्यू किया जा चुका है। भारतीय वायुसेना ने दी रेस्क्यू की जानकारी भारतीय वायुसेना ने इस हैरान करने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के […]

Operation Kaveri
  • April 29, 2023 8:17 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। गृह युद्ध की मार झेल रहे सूडान देश से लगातार भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 1191 भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत रेस्क्यू किया जा चुका है।

भारतीय वायुसेना ने दी रेस्क्यू की जानकारी

भारतीय वायुसेना ने इस हैरान करने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि सईदना में एक छोटी से हवाई पट्टी है। वहां पर न नेविगेशन की सुविधा थी और न ही रोशनी की व्यवस्था थी, इसके बावजूद सेना ने बहादुरी दिखाते हुए 121 भारतीय नागरिकों का सकुशल बाहर निकाल लिया। एयरफोर्स ने बताया कि इस ऑपरेशन में टेक्नोलॉजी काफी काम आई, एयरक्रू ने अंधेरी रात में नाइट विजन वाले चश्मे का इस्तेमाल कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

रेस्क्यू में नाइट विजन गॉगल्स का इस्तेमाल

वायुसेना ने इस ऑपरेशन के बारे में आगे जानकारी साझा करते हुए कहा कि सईदना में स्थित जिस हवाई पट्टी पर विमान को उतरना था उसकी सतह काफी खराब थी। वहां नेविगेशन और लैंडिंग लाइट्स की भी सुविधा नहीं थी। इसके बावजूद एयक्रू ने नाइट विजन गॉगल्स का इस्तेमाल कर C-130J विमान को उतारा और 121 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि सईदना में फंसे 121 भारतीयों में एक गर्भवती महिला और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कई लोग शामिल थे। उनके पास सईदना से सूडान पोर्ट पहुंचने का कोई साधन नहीं था।