Republic Day : कहानी उन साहसी महिलाओं की, जिन्होंने पति के शहीद होने के बाद संभाली सेना की कमान

नई दिल्ली। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं की अहम भूमिका होने वाली है। बता दें , परेड में पहली बार महिला कर्मी , सीमा सुरक्षा बल के ऊंट दल का हिस्सा होने वाली है। भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल किए हुए है। महिलाएं आज सिर्फ राजनीति और उद्यमों में ही नहीं, बल्कि सेना में भी ऊंचाईयां हासिल कर कर रही है। आपको उन महिलाओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

गलवान में शहीद हुए जवान की पत्नी ने ज्वाइन की थी आर्मी

साल 2020 में जून के महीने में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ झड़प हुई थी और इस झड़प में दीपक सिंह ने देश के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था। तो वहीं उनकी पत्नी रेखा देवी ने पिछले साल ही भारतीय सेना को ज्वाइन किया था। रेखा देवी ने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की परीक्षा दी और इस में सफलता हासिल की थी। रेखा का नाम उन पत्नियों की सूची में भी शामिल हैं, जिन्होंने पति के शहीद होने के बाद देश सेवा को चुना था।

लेफ्टिनेंट बनीं थी निकिता कौल

इस सूची में अगला नाम निकिता कौल का है। बता दें , 2019 में हुए इस आतंकी हमले में देश के 45 सैनिकों की जान गई थी। इन्हीं में एक नाम शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल का भी था। वे पुलवामा हमले के दौरान आतंकियों का पीछा किया था। पति के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी निकिता कौल गहरे सदमे में भी चली गईं थीं।लेकिन , कुछ समय उन्होंने खुद को संभाला और उसके बाद आर्मी ज्वाइन करने का फैसला किया था। जानकारी के मुताबिक ,
निकिता कौल अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है।

CS की नौकरी छोड़ SSB में किया था टॉप

निकिता कौल की तरह ही शहीद मेजर महादिक की पत्नी गौरी महाद‍िक ने भी इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। उनके पति महादिक 7 बिहार रेजिमेंट के थे और दिसंबर, 2017 में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके निधन के बाद ही गौरी महादिक ने कंपनी सेक्रेटरी की नौकरी छोड़कर सेना में शामिल होने का फैसला किया था। ये जानकार गर्व होगा कि गौरी ने सर्विस सेलेक्‍शन बोर्ड यानी SSB की परीक्षा में टॉप भी किया था। इसे बाद में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गौरी ने साल 2020 में इंडियन आर्मी को ज्वाइन कर लिया था।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

73rd republic day 202374th republic day74th republic day 202374th republic day celebration74th republic day celebrationshappy republic dayhappy republic day 2023india republic dayindian republic dayindian republic day 2023
विज्ञापन