Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली के कई रास्तों पर रोक, बसों के रूट में बदलाव

नई दिल्लीः कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा के बेहद सख्त बंदोबस्त किए हैं। पूरी राजधानी में दिल्ली पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी व पैरामिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। 22 हजार सुरक्षाकर्मी केवल नई दिल्ली में सुरक्षा बंदोबस्त में लगाए गए हैं।

दिल्ली की सभी सीमाएं सील

सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई। सघन तलाशी लेने के बाद केवल उन्हीं वाहनों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत दी गई, जिन्हें बेहद जरूरी कार्य था। सभी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला मैदान की ओर चलेगी। सुबह 9.30 बजे नेशनल वार मेमोरियल, इंडिया गेट पर संबंधित समारोह का आयोजन किया गया। परेड मार्ग पर व्यापक यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध होंगे। एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस चौराहा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर जाएगी।

कर्तव्य पथ से जुड़े रास्ते बंद

बुधवार शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी यातायात की आज्ञा नहीं दी जा रही थी। जानकारी है कि परेड खत्म होने तक पाबंदियां जारी रहेंगी। एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में भी बदलाव हुए हैं। 26 जनवरी को आईटीओ, इंडिया गेट, लालकिला और इसके आसपास के इलाकों में गुजरने वाली बसों के रूट में बदलाव किया गया है। बदले गए रूट के मुताबिक विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें- http://Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस – स्‍वतंत्रता दिवस पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के नियमों में जानें क्या होता है अंतर

 

 

Tags

buscarDelhi Newsdelhi traffic advisoryinkhabarkaam ki khabarKaam Ki khabarenkhabhren kam kikhabrein apke kaam kinew-delhi-city-common-man-issues
विज्ञापन