Ratan Tata
नई दिल्ली: देश के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले टाटा ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी तबीयत ठीक है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के मानद चेयरमैन अपने अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं। 86 साल के इस कारोबारी के बारे में कुछ रोचक और कई ऐसी कहानियां हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
1948 में जब रतन टाटा सिर्फ दस साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए और इसलिए उनका पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया। आपको बता दें कि रतन टाटा अविवाहित हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे चार बार शादी के करीब पहुंचे, लेकिन कई वजहों से शादी नहीं कर पाए।
रतन टाटा ने एक बार माना था कि जब वे लॉस एंजिल्स में काम कर रहे थे, तब एक समय ऐसा आया जब उन्हें प्यार हो गया था। लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण लड़की के माता-पिता उसे भारत भेजने के खिलाफ थे। जिसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। रतन टाटा इसके बाद बिजनेस की दुनिया में रम गए और फिर उन्हें निजी जिंदगी के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिला।
Also Read- आपके घर की रसोई से लेकर आसमान तक TATA का राज, ऐसे ही नहीं कहलाते असल रतन
रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- वे असाधारण इंसान थे
स्पीकर बिरला ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, इसके तहत अब कोई भी सांसद…
नई दिल्ली : नया साल हर किसी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है।…
अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा…
महाकुंभ से पहले संगम के नाविकों के लिए योगी सरकार की तरफ से अच्छी खबर…
रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2025 से पहले RCB पर बड़ा आरोप लगा दिया, जिसका वीडियो…
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ज़्यादातर लोग गर्म पानी पीते हैं. गर्म या…