September 20, 2024
  • होम
  • Ram Mandir: विपक्ष के इन नेताओं को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, ये सभी नेता नहीं जाएंगे अयोध्या

Ram Mandir: विपक्ष के इन नेताओं को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, ये सभी नेता नहीं जाएंगे अयोध्या

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 21, 2024, 9:18 pm IST

नई दिल्लीः अयोध्या में 22 जनवरी के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारों रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न वर्गों से आने वाले लोगों को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था। जिसमें से हजारों मेहमानों ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया लेकिन कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने न्योते को ठुकरा दिया।

कांग्रेस ने जाने से किया मना

न्योता ठुकराने का सिलसिला सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया था। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सबसे पहले 10 जनवरी 2024 को एक बयान जारी करते हुए कहा कि 22 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी अयोध्या नहीं जाएंगे। हालांकि 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कई नेता अयोध्या गए थे।

लालू यादव भी नहीं जाएंगे अयोध्या

कांग्रेस के बाद टीएमसी की तरफ से भी स्पष्ट कर दिया गया कि 22 जनवरी को उनकी तरफ से कोई अयोध्या नहीं जाएगा। इसके बाद मीडिया ने जब राजद प्रमुख लालू यादव से 22 जनवरी को अयोध्या जाने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाएंगे। वहीं इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को न्योता मिलने या न मिलने को भी खूब बवाल हुआ।

अखिलेश को लेकर खूब हुआ था विवाद

एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने पत्रकार से ही कह दिया कि आप कुरियर के द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र की रसीद दिखा दीजिये। हालांकि इसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें न्योता मिल गया और वह अयोधय जाएंगे, लेकिन 22 जनवरी को नहीं। उन्होंने ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह 22 जनवरी के बाद पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

शरद यादव भी नहीं जाएंगे

वहीं इसके बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी बयान आया था कि वह भी 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि 22 जनवरी के बाद वह अयोध्या जाएंगे और रामलाल के दर्शन लाभ लेंगे। वहीं सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक बना दिया गया है और इसलिए वह इसमें नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ेः

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन