Ram Mandir:भगवान राम की मूर्ति में दर्शाया गया दसों अवतार, आखिर क्यों बनाई गई काले पत्थर से प्रतिमा ?

नई दिल्लीः देशवासी 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। पूजन विधि शुरु हो चुकी है। अयोध्या में साधु-संतों से लेकर रामभक्त डेरा जमा दिए हैं। अब राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र भी लोगों को ज्यादा इंतजार करवाने के मूड में नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि रामलला की मूर्ति की परिक्रमा कराने के बाद, अब उनकी मूर्ति को उनके कक्ष में रख दिया गया है। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। वहीं मूर्ति में भगवान राम के दसों अवतार को दर्शाया गया है। इसके साथ ही वजन और उचाई की जानकारी भी दी गई है। आइए जानते है सिलसिलेवार तरीके से एक-एक जानकारी

मूर्ति में भगवार राम के दसों अवतार

भगवान राम की मूर्ति स्थपना से पहले उनकी एक झलक देखने को मिली है। अगर बात करें प्रतिमा के ऊपरी हिस्से की तो स्वास्तिक चिन्ह, ऊँ का चिन्ह, चक्र, गदा और भगवान सूर्य को दर्शाया गया है। इसके साथ ही मूर्ति के दाहिने तरफ भगवान राम के मत्सय, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन अवतार को दिखाया गया है। वहीं बाएं तरफ परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार को दर्शाया गया है। इसके अलावा भगवान राम को कमल के फूल पर सवार किया गया है।

भगवान हनुमान भी साथ

भगवान राम की मूर्ति के दाहिने तरफ से नीचे में भगवान हनुमान को विराजा गया है। वही दाएं तरफ गरुड़ महराज की प्रतिमा बनाई गई है। इसके अलावा भगवान राम की मूर्ति का वजन करीब 200 किलो है। वहीं ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। बता दें कि मूर्ति का निर्माण काले पत्थर से किया गया है। काले पत्थर से इसलिए क्योंकि ये पत्थर पर्यावरण के अनुकूल माने जाते हैं। अब 22 तारीख का इंतजार सभी रामभक्त बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इसी दिन भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

ये भी पढ़ेः

Sachin Kumar

मैं सचिन कुमार, इनखबर टीम में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर हूं। मुझे पोलिटिक्ल और स्पोर्टस की खबरें लिखने में काफी रुची है।

Recent Posts

अमित शाह बोले सरकार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक JPC को सौंपेगी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश…

31 minutes ago

एक तलाक ऐसा भी,70 साल के पति ने 44 साल की शादी को तोड़ा,3 करोड़ में हुआ सेटलमेंट, लेकिन इस बात पर अड़ गया बुजुर्ग?

पत्नी से तनावपूर्ण संबंधों के चलते अतुल सुभाष की आत्महत्या के बीच हरियाणा से तलाक…

37 minutes ago

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब भिखारियों का करेगा सफाया, भीख देने वालों पर होगी FIR

मध्य प्रदेश के इंदौर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा…

58 minutes ago

मैंने उम्मीद छोड़ दी थी…. धोखे से ले जाया गया था पाकिस्तान 22 साल बाद हमीदा बानो की वतन वापसी

हमीदा बानो काम की तलाश में दुबई जाना चाहती थी, लेकिन ट्रैवल एजेंट ने उसे…

1 hour ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया विरोध

एक राष्ट्र एक चुनाव लोकसभा में पेश किया जा चुका है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन…

1 hour ago

आखिर किस हाथ पर कलावा बांधना होता है शुभ?, जानें कुछ जरूरी नियम

नई दिल्ली: कलावा एक धार्मिक धागा है जिसे हिंदू धर्म में पूजा और श्रद्धा के…

2 hours ago