Ram Mandir Inauguration : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भावुक हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटी, जानिए क्या बोले

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा(Ram Mandir Inauguration) का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में किया गया। जिसके बाद प्रभु रामलला अपने घर में विराजमान हुए। इस अवसर पर देश-विदेश से VIP मेहमान राम मंदिर में हुए इस समारोह के साक्षी बने। साथ ही इसमें बॉलीवुड के कई हस्तियां भी शामिल हुई। ऐसे में प्रभु श्री राम को लेकर सभी की भावनाएं उमड़ रही हैं और उनके एक-एक शब्द में श्रद्धाभाव झलक रहा है। आइए जानते हैं कि इस पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचे सेलिब्रिटीज़ ने किस तरह से अपनी आस्था प्रकट की है।

ये ऐतिहासिक दिन है- सुभाष घई

सुभाष घई ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। हम बचपन से स्वप्न देखते थे। अयोध्या के बारे में सुनते थे, पढ़ते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन पर। सब को मेरा जय श्री राम।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Filmmaker Subhash Ghai says, "Ram Temple has become a historic symbol of India. What can be a bigger joy than this? I am delighted today. We used to dream in our childhood & read and hear about Ayodhya. Today, we are in Ayodhya on this historic… pic.twitter.com/PLhMjOmIhG

— ANI (@ANI) January 22, 2024

 

आंखों से बहे आंसू- अनु मलिक

संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि वो राम मंदिर के सामने खुद को देखकर भावुक हो गये और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। अनु मलिक ने कहा कि यह आपके साथ अपने आप हो जाता है, आप इसे प्लान नहीं करते।

अयोध्या का पुराना गौरव वापस लौटा- नितिश भारद्वाज

महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज से जब पूछा गया कि उन्हें अयोध्या आकर कैसा लग रहा है? तो उन्होंने कहा कि यहां उत्सव हो रहा है, पूरा उत्सव का वातावरण है। इतनी सुंदर नगरी बनाई गई है, पुन: एक बार जो प्राचीन गौरव था वो आज मंदिर के माध्यम से दिखाई दे रहा है, बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही उन्होंने लता मंगेशकर के गीत ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैजनियां को याद किया।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Actor Nitish Bharadwaj, best known for playing the role of Lord Krishna in the television series 'Mahabharat', says, "There is an atmosphere of celebration here. The ancient pride is reflected through the temple here. It feels great…" pic.twitter.com/BEdSOsiU5Q

— ANI (@ANI) January 22, 2024

 

 

भगवान ने बुलाया है- जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान मे हमें बुला लिया, यह बहुत बड़ी बात है।

अभिभूत करने वाला दिन- मालिनी

लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों। साथ ही उन्होंने एक गीत गुनगुनाते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Folk singer & Padma awardee Malini Awasthi sings a few lines for Lord Ram.

She says, "It's an overwhelming day. We were waiting for this day and it has finally arrived…" pic.twitter.com/IXq5ExE5Rj

— ANI (@ANI) January 22, 2024

 

आज है दिवाली- अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा कि वो लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। उसके अलावा हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मैं सुबह हनुमान गढ़ी भी गया था। इस पूरे आयोजन ने देश को एकत्रित किया है। आज का जो माहौल है, आज सारे भारतीय इसे पूरे वर्ल्ड में मना रहे हैं, मैंने ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। आज है दिवाली।

#WATCH | Ayodhya | Actor Anupam Kher says, "Today, I am representing lakhs of Kashmiri Hindus who had to leave their homes…Today Lord Ram is returning to his home and I hope we will also return soon. I went to Hanuman Garhi as well…People across the world are celebrating this… pic.twitter.com/9gO2gQmfZN

— ANI (@ANI) January 22, 2024

 

भाग्यशाली हूं- चिरंजीवी

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी अपने बेटे राम चरन के साथ राम जन्मभूमि पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने हमें यह अवसर दिया।

सोनू निगम दिखे भावुक

वहीं सोनू निगम, प्राण प्रतिष्ठा(Ram Mandir Inauguration) के बाद इमोशनल दिखाई दिए। उन्होंने भरे गले से कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोनू निगम ने ‘राम सिया राम’ भजन की प्रस्तुति दी। उन्होंने मधुर आवाज में गीत गाकर प्रभु श्री राम का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- ‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Tags

alia bhattamitabh bachchananu malikanupam kherinkhabarjackie shroffKatrina KaifRam Mandir ConsecrationRam Mandir inaugurationRam Mandir Pran Pratishtharanbir kapoorSubhash GhaiVicky Kaushalvivek oberoi
विज्ञापन