September 20, 2024
  • होम
  • Ram mandir: जामा मस्जिद के बाहर दिये जलाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, शांति और सौहार्द्र के लिए उठाया गया कदम

Ram mandir: जामा मस्जिद के बाहर दिये जलाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, शांति और सौहार्द्र के लिए उठाया गया कदम

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : January 7, 2024, 3:32 pm IST

नई दिल्लीः अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिॆष्ठा को लेकर चारों तरफ खुशी की लहर है। इसी को देखते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे देश में दिये जलाने का कार्यक्रम चलाएंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा 12 से 22 जनवरी तक पूरे देश में रामलला की मूर्ति स्थापित करने को लेकर कार्यक्रम चलाएगा। उन्होंने कहा कि इससे समाज में भाईचारा बढ़ेगा। सिद्दीकी ने कहा कि वह खुद जामा मस्जिद इलाके में जाकर दीपक जलाने की सामाग्री बांटेंगे।

वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चो के संयोजक यासिर जिलानी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोतम राम सभी 140 करोड़ भारतवासि़यों के आराध्य हैं। इसलिए मुस्लिम समुदाय के बीच शांति और सौहार्द्र कायम करने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हमारे संगठन के अध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद परिसर में दिए जलाएंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक्स पर लिखा कि लंबी प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में पधार रहे हैं। यह ऐतिहासिक पल है।

राममय हो चुका है अयोध्या

बता दें कि 22 जनवरी से पहले अयोध्या राममय हो चुका है। रामभक्त बेसब्री से भगवान राम के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को लेकर अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। मंदिर की तैयारियों को लेकर शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया इसके साथ ही मंदिर की वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए इसे फिर नया रंग-रुप दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हैदराबाद से साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं कुछ रामभक्त अयोध्या पैदल जा रहे हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन