September 8, 2024
  • होम
  • Rajyasabha: भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिए सभी के नाम

Rajyasabha: भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिए सभी के नाम

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : February 11, 2024, 9:58 pm IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन यानी राज्य सभा की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर मतदान

देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला राज्य- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का निर्णय करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया।

बिहार और छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मौका

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जा रहा है।

उत्तराखंड, कर्नाटक और हरियाणा से कौन बने उम्मीदवार

हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा उम्मीदवरा होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी चुना गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को अवसर दिया है।

सबसे ज्यादा प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने पांच पुरुष उम्मीदवार जबकि दो महिला नेत्रियों पर भरोसा रखा है। कभी केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे आरपीएन सिंह ने करीब दो साल पहले भाजपा का दामन थामा था। इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर से किस्मत आजमाएंगे। सुधांशु वर्तमान में भी राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके अलावा चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ेेः

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन