• होम
  • देश-प्रदेश
  • Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जीजा पर भारी पड़ी साली, इतने वोटों से दी पटखनी

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जीजा पर भारी पड़ी साली, इतने वोटों से दी पटखनी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी थीं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने थे। भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले की धौलपुर विधानसभा सीट भी कुछ ऐसी ही थी। यहीं रिश्ते में जीजा-साली एक दूसरे के सामने थे। कांग्रेस की तरफ से शोभारानी कुशवाह थीं और भाजपा की तरफ से उनके जीजा डॉक्टर शिवर चरण कुशवाहा […]

Rajasthan Election Result 2023: राज्सथान में जीजा पर भारी पड़ी साली, इतनें वोटों से दी पटखनी
inkhbar News
  • December 4, 2023 7:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी थीं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने थे। भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले की धौलपुर विधानसभा सीट भी कुछ ऐसी ही थी। यहीं रिश्ते में जीजा-साली एक दूसरे के सामने थे। कांग्रेस की तरफ से शोभारानी कुशवाह थीं और भाजपा की तरफ से उनके जीजा डॉक्टर शिवर चरण कुशवाहा थे। 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने के बाद 3 दिसंबर को इसके नतीजे (Rajasthan Election Result 2023) आए। मतगणना में पता चला कि शोभारानी कुशवाहा ने जीजा शिवर चरण कुशवाहा को मात दे दी है।

साली ने जीजा को इतने वोटों से हराया

धौलपुर सीट से चुनाव (Rajasthan Election Result 2023) लड़ रही शोभारानी कुशवाह ने अपने जीजा डॉक्टर शिवर चरण कुशवाहा को 24087 वोटों से हराया। शोभारानी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे रितेश शर्मा। इन्हें शोभा ने 16789 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, इनके जीजा डॉक्टर शिवर चरण कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। जानकारी हो कि शोभारानी कुशवाह ने लगभग 40 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि उनके जीजा डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा 26.16 फीसदी वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। बीजेपी ने धौलपुर सीट पर जातीय समीकरण को देखते हुए साली के सामने उनके जीजा डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा को मैदान में उतारा था। पर बीजेपी का यह प्लान सफल नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: Indian Navy Day 2023: नौसेना में रैंकों का नाम बदलने की तैयारी, समारोह में बोले पीएम मोदी

2018 में भी यही हुआ था

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उस वक्त भी ये जीजा-साली की जोड़ी आमने-सामने थी। लेकिन तब शोभारानी बीजेपी के टिकट पर लड़ रही थीं और उनके जीजा शिव चरण कुशवाहा कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उस बार भी शोभारानी ने शिव चरण कुशवाहा को मात दे दी थी।