September 8, 2024
  • होम
  • Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इंतजार हुआ खत्म, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इंतजार हुआ खत्म, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : October 21, 2023, 3:31 pm IST

Election : राजस्थान में इंतजार हुआ खत्म, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

नई दिल्लीः राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट आज यानी 21 अक्टूबर को जारी कर दी है। कांग्रेस के लिस्ट जारी करने का इंतजार अब खत्म हो गया है। कांग्रेस ने अपने 33 प्रत्याशियों के नाम पहली पहली लिस्ट में जारी किया है। टोंक विधानसभा से सचिन पायलट को, लूणी से महेन्द्र बिश्नोई को, जोधपुर से मनिषा पानवार को, नोहर से अमित चौहान को टिकट मिला है। इसके आलावा अन्य प्रत्याशियों का नाम निचे लिस्ट में शामिल है।

दूसरे उम्मीदवारों को जानिए

33 उम्मीदवारों कि लिस्ट में दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर से चुनानी मैदान में है। ममता भूपेश सिकराई से, दिव्या मदेरणा ओसियां सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सूची में सीपी जोशी का नाम भी शामिल है, जिनके नाम को लेकर बहुत सारी अटकले लगाई जा रही थी।

दौसा के सभी टिकट बांटे गए

शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा में सीएम अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटो के टिकट जारी कर दिए। सूची में चार कांग्रेस के वर्तमान विधायकों और पांचवा टिकट महवा विधानसभा से निर्दलिय विधायक ओमप्रकाश हुडला को टिकट देने की बात कही। सीएम गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग दौसा से हमारे ममता भूपेश, मुरारी मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को जिताएं।

जानिए राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम

राजस्थान चुनाव के लिए 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। छह नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन करा सकते है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की परिक्षण होगी। नौ नवंबर नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन