• होम
  • देश-प्रदेश
  • राजस्थान: अशोक गहलोत बोले- राजीव लेकर आए थे सोशल मीडिया, आज उनके व्यक्तिगत जीवन पर हो रहे हमले

राजस्थान: अशोक गहलोत बोले- राजीव लेकर आए थे सोशल मीडिया, आज उनके व्यक्तिगत जीवन पर हो रहे हमले

राजस्थान: जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सोशल मीडिया राजीव गांधी लेकर आए थे। लेकिन आज जवाहर लाल नेहरू के बारे में जो निम्न स्तरीय बातें सोशल मीडिया के जरिए की जा रही है। ये नई पीढ़ी को क्या प्रेरणा […]

अशोक गहलोत
inkhbar News
  • May 27, 2022 2:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

राजस्थान:

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सोशल मीडिया राजीव गांधी लेकर आए थे। लेकिन आज जवाहर लाल नेहरू के बारे में जो निम्न स्तरीय बातें सोशल मीडिया के जरिए की जा रही है। ये नई पीढ़ी को क्या प्रेरणा देगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज करोड़ों रुपए खर्च करके सोशल मीडिया पर इस प्रकार की हरकते हो रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1530057940438482944?s=20&t=7TD-A0qll_zyncT1BngGbA

व्यक्तिगत टिप्पणियां सही नहीं

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि आज पूरे देश में टीमें बैठी हुई हैं। हम भी पोस्ट करते हैं तो ऐसे कमेंट आते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति और विचारधारा के आधार पर अटैक करें तो हमें कोई दिक़्क़त नहीं है। लेकिन, व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियां किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देती है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1530057943705862144?s=20&t=7TD-A0qll_zyncT1BngGbA

राजस्थान कांग्रेस मेंं अंदरूनी कलह जारी

बता दें कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले पंजाब फिर गुजरात और अब राजस्थान कांग्रेस के अंदर भी आपसी खींचातान शुरू हो गई है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लोग ही नाराज नजर आ रहे हैं। गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने तो अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। चांदना ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री गहलोत जी मुझे जलालत भरे पद से मुक्त कर दो।

कई विधायक लगा चुके हैं आरोप

गौरतलब है कि गहलोत सरकार के ऊपर सवाल उठाने वाले अशोक चांदना पहले मंत्री या कांग्रेस नेता नहीं है। इससे पहले भी सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भी अफसरशाही पर सवाल उठाए थे। कोटा के सांगोड विधानसभा से कांग्रेस विधायक भरत सिंह सरकार ने भी भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खास धीरज गुर्जर ने भी गहलोत सरकार के अफसरों पर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाया था।

यह पढ़े-

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम, जिसमें उलझ गए लालू, इन मामलों में पहले ही लटक रही है तलवार