ठंडी हवाओं के साथ दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बना रहेगा बारिश का मौसम

नई दिल्ली। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार राजधानी दिल्ली में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हल्की बारिश आज पूरे दिन देखने को मिलेगी। आज दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। फरवरी में गर्मी के स्तर में इजाफा देखने के बाद मार्च के पहले दिन में मौसम का रुख काफी तेजी से बदलता नज़र आ रहा है।

राजधानी में आज मौसम सुहावना है। फरवरी के बाद आज ठंडी हवाओं को महसूस किया जा रहा है। जिससे तापमान कम हो गया है। जानकारी के अनुसार आज पूरा दिन राजधानी में बूंदा-बांदी का माहौल कायम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा हैं कि, पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार नज़र आ रहे हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में आज का तापमान

इंडियन मेट्रोलॉजिकाओल डिपार्टमेंट के अनुसार दिल्ली के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज दिल्ली में न्यूतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को आसमान साफ़ रहेगा, जबकि तापमान में ज्यादा उत्तर-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं दिल्ली के करीब नोएडा में क्लॉउडी स्काई रहेगा। नोएडा में तापमान कम से कम 16 डिग्री सेल्सियस तो ज्यादा से ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में बर्फ़बारी

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में भरी बर्फ़बारी की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमौली, पितोरगढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की संभावना है। IMD के डायरेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचे के क्षेत्रो में भरी बारिश के साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी। बता दें कि यह अलर्ट आज बुधवार और गुरूवार दोनों दिन के लिए जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में भी होगी बारिश

उत्तर की ओर बसे जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी के पूरे आसार हैं, इसके अलावा दूसरे राज्यों की बात करें तो सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल अंडमान निकोबार द्वीप पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

Aaj Ka Mausamaaj ke mausam ka haaldelhiDelhi weatherIMD RainfallIMD Rainfall Updateimd yellow alertmausam ka haalmausam ki khabarRainfall Alert
विज्ञापन