ITVManch: देश के अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए ITV नेटवर्क ने एक बार फिर से ‘मंच’ का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा विपक्ष से भी कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। सबसे बड़े सियासी मंच पर हम सत्ता और विपक्ष से बेबाकी से सवाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी बात रखते हुए सरकार को घेरा।
पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी जीत कर भी हार गए और हम हार कर भी जीत गए। देश का नेतृत्व इस चुनाव में पूरी तरह से बदल गया है। एक आदमी प्रधानमंत्री के पद पर है लेकिन देश के दिलों पर राहुल गांधी राज करते हैं। मोदी जी 10 साल से अपने मन की बात बोल रहे हैं। कभी हमारे और जनता के मन की बात भी बोल दें। नेहरू जी ने ये किया, वो किया। ये सब सुन-सुनकर तो सबके कान पक गए। मोदी जी से संघ के लोग भी परेशान हो गए हैं।
पवन खेड़ा ने आगे पीएम मोदी से अग्निवीर, नीट,हाथरस, मणिपुर पर जवाब देने को कहा। उन्होंने पिछले 10 साल का लेखा जोखा सरकार से मांगा। लोगों ने इनकी अकड़ निकाल दी है। ये खुद को राजा मानने लगे थे। वो जो इनकी ऐंठ थी, उसे हमने निकाल दिया। इनकी ऐंठ आगे योगी जी भी निकाल सकते हैं। देखिये नागपुर, लखनऊ और दिल्ली में कही भी तूफ़ान आ सकता है। मणिपुर में आग लगी थी और ये चुप रहे। राहुल गांधी के कहने पर अब ये बोलने लगे हैं। मोदी जी अब मैनेजर हो गए हैं और राहुल गांधी लीडर हैं।
दिल्ली की बैठक से यूपी में दिखा बड़ा बदलाव, साथ नजर आए योगी और दोनों डिप्टी CM