• होम
  • देश-प्रदेश
  • मीडिया के सामने राहुल ने फाड़ा था मनमोहन सराकर का अध्यादेश, वो आहत होकर देने वाले थे इस्तीफा, फिर…

मीडिया के सामने राहुल ने फाड़ा था मनमोहन सराकर का अध्यादेश, वो आहत होकर देने वाले थे इस्तीफा, फिर…

राहुल ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना गुरु बताया, जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। उस घटना का जिक्र करने लगे जब राहुल ने सरेआम मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को फाड़ दिया था।

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • December 27, 2024 10:25 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें याद किया। राहुल ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना गुरु बताया, जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। उस घटना का जिक्र करने लगे जब राहुल ने सरेआम मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को फाड़ दिया था। आइये जानते हैं क्या है वह घटना-

जानिए क्या है मामला

साल 2013 की बात है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सरकार का एक अध्यादेश मीडिया के सामने फाड़ दिया था। इस घटना से मनमोहन सिंह नाराज हो गए थे। उस समय योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया से मनमोहन सिंह ने पूछा था कि क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने अपनी पुस्तक ‘बेकस्टेज : द स्टोरी बिहाइंड इंडियाज हाई ग्रोथ ईयर्स’ में उस वाकये का जिक्र किया है। मनमोहन सिंह के सवाल पर उन्होंने लिखा है कि मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इस्तीफा देना उचित रहेगा।

राहुल से अपमानित हुए मनमोहन

मनमोहन सिंह अमेरिकी यात्रा पर थे। सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों को रोकने के लिए ये फैसला सुनाया कि 2 साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले राजनेताओं की सदस्यता रद्द हो जाएगी। साथ ही 6 साल से ज्यादा वक्त तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। मनमोहन सिंह की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर अध्यादेश लाया और इसे पास भी करा लिया। राहुल गांधी ने अपने ही सरकार के अध्यादेश की आलोचना की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह पूरी तरह से बकवास है, इसे फाड़ देना चाहिए। मनमोहन सिंह राहुल के इस कदम से बहुत आहत हुए थे। वो इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन बाद में नहीं दिया।

 

सफेद शूट और ऊंची हील वाली लड़की को देखते ही दिल दे बैठे थे PM, इश्क़ में कर दी थी हद पार

सोनिया ने सरेआम की मनमोहन सिंह की बेइज्जती, PM के अपमान का Video देखकर रो पड़े लोग, क्या है हकीकत?

Tags