• होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: आज हिंगोली से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

Bharat Jodo Yatra: आज हिंगोली से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

नई दिल्ली। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र के हिंगोली इलाके से शुरु हुई है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। दो दिन पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इस यात्रा में शामिल हुए थे। हिंगोली […]

Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • November 14, 2022 10:08 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र के हिंगोली इलाके से शुरु हुई है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। दो दिन पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।

हिंगोली में एक दिन का अवकास

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एंव सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। रविवार के दिन इस यात्रा हिंगाली में एक दिन का अवकाश लिया था। ये महाराष्ट्र के नांदेड़ और हिंगोली में 6 दिन की पदयात्रा पूरी करने के बाद लिया गया था।

राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी महाराष्ट्र में भारत जोड़ा यात्रा के दौरान कलामनुरी में एक बैठक को संबोधित किया था। इस बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए नजर आए। उन्होंने मेगा परियोजनाओं को महाराष्ट्र से चुनावी राज्य गुजरात में स्थानांतरित करने को लेकर सवाल उठाए।

7 सितंबर को शुरु हुई थी पदयात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को शुरु हुई थी। इस पदयात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु की गई थी। अब तक यह पदयात्रा कुल 6 राज्यों के 28 जिलों में से होकर गुजर चुकी है।