Rahul Gandhi marriage: राहुल गांधी जल्द करने वाले हैं शादी? खुद बताया

नई दिल्ली। Rahul Gandhi marriage: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए शादी के सवाल […]

Rahul Gandhi marriage
inkhbar News
  • May 13, 2024 4:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। Rahul Gandhi marriage: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए शादी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि अब शादी जल्द ही करनी पड़ेगी।

जनता से किया वादा

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। उन्होंने कहा कि दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि किसानो को 30 दिन के भीतर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि रायबरेली से 100 साल पुराना रिश्ता है और यहां आकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था की मेरी दो माता है, एक इंदिरा जी और एक सोनिया जी। यह बात मेरी मां को अच्छी नहीं लगी और बोली की तुम्हरी दो मां कैसे हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने माता जी से कहा की इंद्रा जी ने मेरी रक्षा की मुझे रास्ता दिखाया तथा आपने भी इसलिए मेरी दो माता है। उन्होंने कहा कि रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्म भूमि है, इसीलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं।

बीजेपी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर वो चुनाव जीते तो संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण और आपको जो भी चीजें मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा, यह लड़ाई संविधान बचाने की है।

कब करेंगे शादी?

जनता में से किसी ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना लगा रही हैं। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। इसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब तो जल्दी करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें-

AAP पर गहराए संकट के बादल, पहली बार किसी पार्टी संग होगा ऐसा!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत