September 8, 2024
  • होम
  • मैच्योर नहीं हैं राहुल गांधी, मस्ती के लिए कर रहे यात्रा, किरेन रिजिजू ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर साथा निशाना

मैच्योर नहीं हैं राहुल गांधी, मस्ती के लिए कर रहे यात्रा, किरेन रिजिजू ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर साथा निशाना

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 8, 2024, 6:26 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ा न्याय यात्रा’ पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा का कोई महत्व नहीं है. वे (राहुल) अपनी मस्ती के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यात्रा से देश के लोगों और जनता का कोई भला नहीं होने वाला है. इसके साथ ही रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं. बता दें कि कांग्रेस ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए है. मालूम हो कि राहुल की पहली यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कि कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। इस यात्रा में राहुल ने दक्षिण से उत्तर का सफर किया था.

6200 किमी की करेंगे यात्रा

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से होगी, जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी. इस तरह राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की तरफ सफर करने वाले हैं. पूरी यात्रा में 6200 किलो मीटर सफर तय किया जाएगा. अधिकतर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं राहुल पैदल भी सफर करेंगे. भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण बताया गया है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी.

इस यात्रा में क्या होगा खास?

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडी दिखाएंगे. इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत होगी. यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में जाकर खत्म होगी. भारत न्याय यात्रा 14 प्रदेश के 85 जिलों से होकर गुजरेगी. जानकारी के मुताबिक मणिपुर, नागालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरेगी.

यह भी पढ़ें-

Bharat Jodo Nyay Yatra: 14 जनवरी से शुरु हो रही राहुल गांधी की यात्रा, जानें पूरा रूट मैप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन