September 20, 2024
  • होम
  • Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से रोका गया, वायनाड के लिए निकले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से रोका गया, वायनाड के लिए निकले राहुल गांधी

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : February 17, 2024, 9:24 pm IST

नई दिल्लीः हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु की खबर के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के लिए निकल गए हैं। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी रविवार यानी 18 फरवरी की दोपहर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे।

फिर कल से शुरु होगी यात्रा

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित वन विभाग का एक इको-टूरिज्म गाइड था और यहां कुरुवा द्वीप पर तैनात था, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि वायनाड में राहुल गांधी की मौजूदगी की तत्काल जरूरत है। वे आज शाम 5 बजे वाराणसी से रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को प्रयागराज में दोपहर 3 बजे फिर से शुरू होगी।

वायनाड में सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी यूडीएफ और भाजपा ने क्षेत्र में आम लोगों पर पशुओं के हमले की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग करते हुए जिलाव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। जिले में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सड़कों से वाहन गायाब रहे।

मुंबई तक जाएगी यात्रा

कांग्रेस की यात्रा शुक्रवार यानी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई और राजस्थान में प्रवेश करने से पहले राज्य से होकर गुजरेगी। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व से पश्चिम यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरने वाली है। इस दौरान यह 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और यात्रा उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए ‘न्याय’ का संदेश देना है।

ये भी पढ़ेः       

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन