'देश छोड़कर भागने वाले हैं राहुल और सोनिया', ऐसा क्यों बोले गिरिराज सिंह?

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस की 40 से भी कम सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि इनका एजेंडा मुसलमानों को स्थापित करना है। ये लोग देश में इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। गिरिराज ने कहा कि जब तक भारत में सनातन का बहुमत है तब तक यहां लोकतंत्र है।

क्या बोले गिरिराज?

बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि ये पंडित नेहरू ने भारत में हिंदुओं के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि जब 400 पार सीटें आएंगी, तो भारत का विकास, भारत की विरासत और काशी-मुथरा का विकास होगा। बता दें कि असम के सीएम सरमा ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा।

‘देश छोड़कर भागने वाले हैं राहुल और सोनिया’

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इनको देश से कोई प्यार नहीं है। इस बार उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी तथा वे भारत छोड़कर भागेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 40 से कम सीटें आएंगी।

यह भी पढ़ें-

Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में जिंदा जले छह लोग

दिल्ली में आज CUET-UG की परीक्षा टली, जानें अब कब होगा एग्जाम

Tags

bjpcongressgiriraj singhgiriraj singh newshindi newsIndia News In HindiinkhabarNews in Hindi
विज्ञापन