• होम
  • देश-प्रदेश
  • औरंगजेब की कब्र पर बोर्ड लगा लो, उस पर लिख दो… राज ठाकरे के इस बयान से कट्टरपंथियों को लगेगी मिर्ची!

औरंगजेब की कब्र पर बोर्ड लगा लो, उस पर लिख दो… राज ठाकरे के इस बयान से कट्टरपंथियों को लगेगी मिर्ची!

औरंगजेब कब्र विवाद पर राज ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र रहनी चाहिए या नहीं, यह मुद्दा आखिर कहां से आया? छावा फिल्म देखकर जागने वाला हिंदू हमारे किसी काम का नहीं है। राज ने कहा कि क्या विक्की कौशल के मरने के बाद छत्रपती संभाजी महाराज का बलिदान लोगों को याद आया?

Raj Thackeray, Holi river ganga
inkhbar News
  • March 30, 2025 11:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर रविवार को दादर के शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। आइए जानते हैं कि राज ठाकरे ने क्या कहा है…

औरंगजेब कब्र विवाद पर राज ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र रहनी चाहिए या नहीं, यह मुद्दा आखिर कहां से आया? छावा फिल्म देखकर जागने वाला हिंदू हमारे किसी काम का नहीं है। राज ने कहा कि क्या विक्की कौशल के मरने के बाद छत्रपती संभाजी महाराज का बलिदान लोगों को याद आया? औरंगजेब का पूरा मामला क्या था ये किसी को पता है क्या? औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे सिर्फ आपस में भिड़ाने के लिए उठाए जाते हैं।

सिर्फ कब्र रहे, लेकिन…

मनसे प्रमुख ने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र की जो सजावट हुई है उसे हटा दो। वहां सिर्फ कब्र को रखो। कब्र के पास एक बड़ा सा बोर्ड लगा दो। उस बोर्ड पर लिख दो कि जो हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को मारने के लिए आया था, उसे महाराष्ट्र की भूमि में दफनाया गया है। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर औरंगजेब की कब्र लेकर जाओ और उन्हें उन्हें दिखाओ कि औरंगजेब को यहीं दफनाया गया था।

यह भी पढ़ें-

ईद पर पाकिस्तान को बड़ी राहत! TTP ने की 3 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा