September 8, 2024
  • होम
  • राजस्थान: प्रियंका गांधी ने बताया जनता कैसे चुने सरकार

राजस्थान: प्रियंका गांधी ने बताया जनता कैसे चुने सरकार

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : November 22, 2023, 9:20 pm IST

जयपुर: बुधवार (22 नवंबर) को राजस्थान के शाहपुरा में चुनावी रैली को संबोधित (Priyanka Shahpura Speech) करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि लोगों को सरकार चुनने से पहले क्या कदम उठाने चाहिए। प्रियंका ने कहा कि जनता को सरकार चुनने से पहले कुछ सवालों पर विचार करना चाहिए, उसके बाद ही वोट देना चाहिए। कांग्रेस की महासचिव ने कहा कि चुनाव के समय जनता को समझना चाहिए कि कौन उनके हित के लिए काम कर रहा है और कौन नकारता है।

प्रियंका ने बताया जनता कैसे चुने सरकार

कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित (Priyanka Shahpura Speech) करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि कांग्रेस भ्रष्ट है, कांग्रेस कहती है कि भाजपा भ्रष्ट है। वो कहते हैं कि हम काम नहीं करते, हम कहते हैं कि वो काम नहीं करते। तो इस बीच कभी-कभी मुझे लगता है कि जनता कैसे समझेगी की सही कौन कह रहा है और झूठ कौन कह रहा है। तो ये जो चुनाव का समय है, इसमें आप सबकी बातें ध्यान से सुनो। मोदी जी आएं तो उनकी सुनो, भाजपा आए उनकी सुनो, हमारी सुनो, हमारे बड़े-बड़े नेताओं की बात सुनो। लेकिन आपका जो वोट है, जो आपकी सोच है, वो बहुत ही तीखी होनी चाहिए। आपको सोचना चाहिए कि किस तरह से इन सबकी बातों में से हम सच्चाई को निचोड़ कर निकाले। ये आपकी जिम्मेदारी है।

हमने राज्य में 2 लाख रोजगार दिलवाए- प्रियंका

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने आगे कहा कि आज चुनाव का एक जरूरी मुद्दा बेराजगारी है। अब हम देश में देखें कि जहां पर भाजपा की सरकारें हैं, वहां बेरोजगारी का क्या दर है। 45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी आज हमारे पूरे देश में है। अब आप अपने प्रदेश राजस्थान में देखिए। राजस्थान में मैं 2-3 दिन पहले मुख्यमंत्री जी से पूछ रही थी यहां हमने कितने रोजगार दिलवाए हैं। तो वो बोले कि हमने 2 लाख रोजगार दिलवाए हैं और 1 लाख रोजगार जो हमने बजट में घोषणी की थी, उसमें से 40 हजार रोजगार प्रक्रिया में हैं।

आप अपनी समझ से सरकार चुनें- प्रियंका

त्योहार और खेती का उदाहरण देते हुए प्रियंका ने कहा कि चुनाव का समय होता है हिसाब-किताब करने का समय। ये आंकलन करने का समय की हमारे लिए हमारी सरकार ने क्या किया है, हमारे लिए हमारे विधायक ने क्या किया है, और देश में जो परिस्थितियां हैं, उनको ठीक तरह से समझने का समय होता है।

यह भी पढ़ें: Bharat Canada Relation: भारत-कनाडा के रिश्ते सुधरे, भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सर्विस की शुरू

आगे प्रियंका कहती हैं कि कभी-कभी लोग कहते हैं कि हम तुम्हारे धर्म के हैं, हम तुम्हारी जाति के हैं, इसलिए हमें वोट दो। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि आपका वोट पूरी जिम्म्दारी से और समझदारी से आपके ही पक्ष में जाना चाहिए। लेकिन जो चुनाव का समय है, इस समय यह समझना है कि आपकी भलाई के लिए कौन काम करता है और आपको नकारता कौन है। ये बहुत जरूरी है। तो बहुत सारे नेता आते-जाते हैं मंच पर, हम कांग्रेस के नेता हैं, कांग्रेस के पक्ष में तो बोलते ही है, भाजपा के नेता आएंगे, वो भी भाजपा के पक्ष में बोलेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन