September 8, 2024
  • होम
  • Karnataka Election : प्रियंका गांधी ने बीजेपी को दी चुनौती, बिना अतीत की बातें किए लड़े चुनाव

Karnataka Election : प्रियंका गांधी ने बीजेपी को दी चुनौती, बिना अतीत की बातें किए लड़े चुनाव

बेंगलुरु। चुनावी राज्य कर्नाटक में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार रैलियां जारी हैं। यहां पर मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच मानी जा रही है। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता अब मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया है।

बीजेपी मुंह दिखाने के लायक नहीं-प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘ मैं भारतीय जनता पार्टी और उनके सारे नेताओं को चुनौती देना चाहती हूं। मैं चुनौती देती हूं कि वो एक चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़कर दिखाएं। बीजेपी कम से कम एक ऐसा चुनाव लड़े, जिमें अतीत की बातें न हो और जनता को लड़ाने की बातें हो। इन लोगों ने राज्य में साढ़े तीन साल तक सरकार चलाई है, लेकिन ये आपके सामने मुंह दिखाने के लायक नहीं है। आप सभी जनता हैं, आपमें शक्ति है, आप लोग बीजेपी से जवाब लाएंगे। ‘

आज सिंधनूर में पीएम मोदी ने की रैली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक और दिन खत्म हो गया है। यहां पर पीएम मोदी लगातार रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने राज्य के सिंधनूर इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा है कि पिता के बाद पुत्र ने भी मेरा अपमान किया।

बीजेपी के साथ हैं कर्नाटक के लोग- मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का रोड मैप है। कई लोग दिल्ली में बैठकर हमारे खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं, वो कर्नाटक में आकर देख लें कि यहां के लोगों का समर्पण बीजेपी के साथ है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन