• होम
  • देश-प्रदेश
  • Presidential Election: JMM के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू की दो-तिहाई बहुमत से जीत पक्की! जानें वोटों का पूरा गणित

Presidential Election: JMM के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू की दो-तिहाई बहुमत से जीत पक्की! जानें वोटों का पूरा गणित

Presidential Election: नई दिल्ली। झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जिसके बाद अब मुर्मू की दो तिहाई बहुमत से जीत पक्की मानी जा रही है। फिलहाल मुर्मू की वोट हिस्सेदारी 61 प्रतिशत […]

Draupadi Murmu
  • July 15, 2022 8:19 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Presidential Election:

नई दिल्ली। झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जिसके बाद अब मुर्मू की दो तिहाई बहुमत से जीत पक्की मानी जा रही है। फिलहाल मुर्मू की वोट हिस्सेदारी 61 प्रतिशत होने का अनुमान है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान ये हिस्सेदारी 50 प्रतिशत रहने की सभंवाना जताई जा रही थी।

इन पार्टियों ने दिया समर्थन

द्रौपदी मुर्मू को एनडीए (NDA) में शामिल पार्टियों के साथ ही अब बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, जद(एस), तेलुगू देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिल चुका है। इसके साथ ही उनका देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है।

एनडीए के वोटों का पूरा गणित

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पास अब कुल 10,86,431 मतों में से 6.67 लाख से अधिक वोट हैं। जिसमें 3.08 लाख वोट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगी दलों के हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल के पास करीब 32,000 वोट हैं। जो कुल वोटों का लगभग 2.9 प्रतिशत है। बता दें कि बीजेडी के ओडिशा विधानसभा में 114 सदस्य हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के पास 22 विधायक हैं। लोकसभा में बीजद के पास 12 सांसद है और राज्यसभा में 9 सदस्य हैं।

मुर्मू को समर्थन देने वाली पार्टियों के वोट

आंध्र प्रदेश- अन्नाद्रमुक (17,200 वोट)
तेलंगाना- तेलुगु देशम पार्टी (करीब 6,500 वोट)
आंध्र प्रदेश- वाईएसआर-कांग्रेस पार्टी (करीब 44,000 वोट)
महाराष्ट्र- शिवसेना (25,000 वोट)
कर्नाटक- जनता दल (सेक्युलर) (करीब 5,600 वोट)
झारखंड- झारखंड मुक्ति मोर्चा (7380 वोट)

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया