September 8, 2024
  • होम
  • संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन आज, पेश करेंगी नई सरकार का रोडमैप

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन आज, पेश करेंगी नई सरकार का रोडमैप

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 27, 2024, 8:24 am IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उनका संबोधन होगा। इस दौरान वो मोदी 3.0 के आने वाले 5 साल का रोड मैप भी पेश कर सकती हैं। सभी सांसदों को 10:30 तक संसद पहुंचने को कहा गया है, साथ ही 10:55 तक सभी को चैंबर में अपनी सीट पर बैठने को कहा गया है।

धन्यवाद प्रस्ताव होगा पेश

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा। प्रधानमंत्री मोदी 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इधर बुधवार, 26 जून को ओम बिरला लगातार दूसरी पर लोकसभा के स्पीकर बने। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर ने स्पीकर चुनाव की घोषणा की, जिसमें ध्वनिमत से ओम बिरला अध्यक्ष चुने गए।

ओम बिरला के नाम रिकॉर्ड

मालूम हो कि ओम बिरला 20 साल बाद पहले ऐसे नेता हैं, जो लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए लगातार दूसरी बार चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। 1999 के बाद से अब तक कोई भी लोकसभा अध्यक्ष दोबारा चुनाव जीतकर सदन में नहीं पहुंचा है। ओम बिरला से पहले पीए संगमा एकमात्र लोकसभा स्पीकर थे, जिन्होंने लगातार दो चुनावों में जीत हासिल की थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन