• होम
  • देश-प्रदेश
  • सोनिया गांधी ने कहा Poor Lady तो भावुक हो गईं प्रेसिडेंट मुर्मू, राष्ट्रपति भवन को जारी करना पड़ा बयान

सोनिया गांधी ने कहा Poor Lady तो भावुक हो गईं प्रेसिडेंट मुर्मू, राष्ट्रपति भवन को जारी करना पड़ा बयान

लोकसभा का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 59 मिनट तक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सदन के बाहर राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल खड़ा हो गया।

Sonia Gandhi
  • January 31, 2025 5:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 59 मिनट तक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सदन के बाहर राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल खड़ा हो गया।

राष्ट्रपति भवन ने जताई नाराजगी

सोनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति अपने भाषण के आखिरी में थकी हुई लग रही थीं। पुअर लेडी बहुत मुश्किल से बोलती हुई नजर आ रही थीं। सोनिया के इस बयान पर केंद्र की भाजपा सरकार हमलावर हो गई है। इन सबके बीच राष्ट्रपति भवन ने भी बयान जारी किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियां सही नहीं थी। इससे उनके शीर्ष पद के गरिमा को ठेस पहुंची है।

 

राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर ये क्या बोल गईं सोनिया? भड़के लोगों ने उम्र का भी नहीं किया लिहाज, सुना दी खरी-खोटी

Economic Survey: निर्मला सीतारमण ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, जानिए देश की अर्थव्यवस्था का हाल