September 29, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ओडिशा ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया दुख
ओडिशा ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया दुख

ओडिशा ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली। ओडिशा में शुक्रवार को 6.51 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है. इस भीषण दुर्घटना में 179 लोग जख्मी हो गए हैं, वहीं 30 यात्रियों की मौत हो चुकी है. इस भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है.

द्रौपदी मुर्मू ने किया ये ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि, ‘ओडिशा के बालासोर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है। मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

कांग्रेस नेता ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि, ‘ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दुखद समाचार से व्यथित हूं। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि बचाव के प्रयासों के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करें।’

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन