Eid ul-Adha: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई, कहा- 'मानव जगत की भलाई के लिए प्रेरित करे यह त्योहार'

Eid ul-Adha:

नई दिल्ली। देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ईदगाहों और मस्जिदों में लोग मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है।

राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई

ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्‍योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्‍प लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ईद मुबारक

बकरीद के खास मौके पर पीएम मोदी ने लिखा कि ईद मुबारक! ईद-उल-अधा की बधाई। यह त्यौहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।

धूमधूम से मनाया जा रहा है कुर्बानी पर्व

आज देशभर में जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ लोग नमाज अदा कर रहे है और एक-दूसरे को गले मिलकर कुर्बानी पर्व की बधाई दे रहे हैं। खुदा की बारगाह में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ मांगी जा रही है।

बकरीद के बारे में जानिए

बता दें कि ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है। बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान बयारामी भी कहा जाता है। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है।

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म

Tags

Arvind Kejriwalbakridbakrid 2022bakrid 2022 in indiabakrid 2022 indiaEIDeid al adhaeid al-adha 2022eid al-adha ki namazeid mubarak
विज्ञापन