• होम
  • देश-प्रदेश
  • आज की पांच बड़ी ख़बरें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, योगी सरकार को पूरे हुए 8 साल

आज की पांच बड़ी ख़बरें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, योगी सरकार को पूरे हुए 8 साल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वह सुबह 10:35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी शो में तोड़फोड़ से जुड़ा है। आइए जानते है आज की 5 बड़ी ख़बरें:

President Draupadi Murmu, Yogi Sarkaar, Kunal Kamra
inkhbar News
  • March 24, 2025 9:50 am Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। वहीं शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल पर स्टैंडअप शो में तोड़फोड़ के आरोप में FIR दर्ज की गई है। उधर 25 मार्च को योगी सरकार को 8 साल पूरे हो रहे है, जिस कारण प्रदेश में जश्न का माहौल है. आइए नजर डालते हैं आज की 5 बड़ी ख़बरों पर:

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10:35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगी, जहां वह रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11:05 बजे विधानसभा में पहुंचेंगी और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।

2. शिवसेना युवा सेना के महासचिव पर FIR

शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी शो में तोड़फोड़ से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से नाराज होकर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

3. योगी सरकार के 8 साल पूरे

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा जश्न मनाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

4. ओडिशा में आंधी-तूफान की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा के कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जताई है। IMD के भुवनेश्वर केंद्र के अनुसार, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में बादलों की गरज, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

5. वर्मा के आवास पर नकदी मिलने के बाद चर्चा की मांग

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास में आग लगने के बाद बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इस मामले को लेकर उन्होंने स्थगन प्रस्ताव पेश किया, ताकि इस पर विस्तार से चर्चा हो सके। अब देखना ये होगा की इस चर्चा के बाद मामला कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR से लेकर राजस्थान तक बढ़ेगा तापमान, ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आज का वेदर अपडेट