18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 59 मिनट तक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सदन के बाहर राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल खड़ा हो गया।
नई दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को POOR LADY कहा। उन्होंने कहा कि भाषण खत्म होने तक राष्ट्रपति बहुत थक चुकी थीं। POOR LADY मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ‘बोरिंग’ करार दिया। अब सवाल यह है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल जानबूझ कर किया गया या अनजाने में ? इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…
1- संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोनिया गांधी ने POOR LADY कहा, आपकी राय
राष्ट्रपति का अपमान किया 75.00 %
अपमान मकसद नहीं था 22.00 %
कह नहीं सकते 03.00 %
2- क्या सोनिया गांधी का ये बयान कांग्रेस की गरीब विरोधी, आदिवासी विरोधी मानसिकता दर्शाता है
हां 76 .00 %
नहीं 20.00 %
कह नहीं सकते 04.00 %
3- POOR LADY बयान को राष्ट्रपति भवन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया, भाजपा ने कहा- कांग्रेस माफी मांगें, आपकी राय
माफी मांगे सोनिया 68.00 %
स्पीकर एक्शन लें 08.00 %
सियासत हो रही है 21.00 %
कह नहीं सकते 03 .00 %
4- राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा, क्या बोरिंग और POOR LADY जैसे शब्दों का इस्तेमाल जानबूझ कर किया गया
हां 76.00 %
नहीं 14 .00 %
कह नहीं सकते 10.00 %
यह भी पढ़ें :-