Inkhabar logo
Google News
एकता कपूर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाबालिग लड़कियों के गंदे सीन पर मचा बवाल

एकता कपूर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाबालिग लड़कियों के गंदे सीन पर मचा बवाल

नई दिल्ली :  प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। दोनों मां-बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 से जुड़ा है। एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

दरअसल, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर ‘गंदी बात’ के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने का आरोप लगा है। शिकायत में लिखा है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए हैं। हालांकि, यह विवादित एपिसोड फिलहाल इस ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वेब सीरीज ‘गंदी बात सीजन 6’ में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल कर महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। इन सब से शिकायतकर्ता की भावनाओं को आहत पहुंची हैं। साथ ही इस सीरीज के एक एपिसोड में POCSO नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ दृश्य भी दिखाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : 

साउथ एक्टर किच्चा सुदीप की मां नहीं रहीं, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

लॉरेंस बिश्नोई को क्या संदेश देना चाहती थी सलमान खान की EX गर्लफ्रेंड, किया चौंकाने वाला खुलासा!

Tags

inkhabarinkhabar HINDI NEWSobscene scenes of minor girlsott platformProducer Ekta KapoorShobha Kapoor
विज्ञापन