September 8, 2024
  • होम
  • सलमान खान के घर फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, शिकंजे में एक और आरोपी

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, शिकंजे में एक और आरोपी

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 14, 2024, 10:36 am IST

मुंबई/नई दिल्ली। Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अब तक इसम मामले में ये छठवीं गिरफ्तारी है। इस मामले में छठे आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज पुलिस मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राजस्थान से हुई ती पांचवीं गिरफ्तारी

इससे पहले पुलिस ने इस मामले के पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी बाकी आरोपियों सागर पाल और विक्की गुप्ता की मदद कर रहा था।

आरोपी अनुज थापन ने किया था सुसाइड

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को अरेस्ट किया था।

जिसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को हिरासत में लिया गया था। वहीं आरोपी अनुज थापन ने पुलिस अरेस्ट में सुसाइड कर ली थी।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम, अब तक 14 की मौत

सुशील मोदी के निधन पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानें क्या कहा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन