नई दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने सभी उनके आवास पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें झुककर सलाम किया। वो मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर के सामने हाथ जोड़े दिखे।
कल होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति भवन का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। साथ ही कांग्रेस हेड क्वार्टर पर भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
सबसे पढ़े लिखे पीएम थे
बता दें कि मनमोहन सिंह देश के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्रियों में से एक थे। आइए जानते हैं कि मनमोहन सिंह के अकादमिक और राजनीतिक सफर के बारे में…
- -1957 से 1965- चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यापक बनते हैं।
- -1969 से 1971- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर रहे।
- -1976- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर बनते हैं।
- -1982 से 1985- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हैं।
- -1985 से 1987- योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला।
- -1990 से 1991- प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभाई।
- -1991- नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री बनते हैं।
- -1991- पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचते हैं।
- -1996- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर बनते हैं।
- -1999- दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं, हार मिलती है।
- -2001- तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनते हैं और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बनाए गए।
- -2004 से 2014- भारत के प्रधानमंत्री रहते हैं।
- -2019-2024 छठी बार राज्यसभा के सदस्य रहते हैं।
सोनिया ने सरेआम की मनमोहन सिंह की बेइज्जती, PM के अपमान का Video देखकर रो पड़े लोग, क्या है हकीकत?
सफेद सूट और ऊंची हील वाली लड़की को देखते ही दिल दे बैठे थे PM, इश्क़ में कर दी थी हद पार