September 19, 2024
  • होम
  • New Year : प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

New Year : प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

  • WRITTEN BY: Riya Kumari
  • LAST UPDATED : January 1, 2023, 9:14 am IST

नई दिल्ली : नई उम्मीदों और ज़्यादा अनुभवों के साथ नया साल शुरू हो गया है. जहां पूरी दुनिया इस समय नए साल के जश्न में विलीन है. आज नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ट्वीट कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।’

राष्ट्रपति ने दी बधाई

इसके अलावा देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें’

पहली आदिवासी महिला बनी राष्ट्रपति

साल 2022 में देश को पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिली। आदिवासी चेहरे के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने देश की प्रथम नागरिक की गद्दी संभाली. केंद्र शासित एनडीए ने बड़े आदिवासी वोट बैंक पर निशाना साधने के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना.

भाजपा का प्रदर्शन

साल 2022 में भाजपा ने चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया. जहां उत्तरखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में तो बीजेपी की वापसी हुई ही साथ ही गोवा और मणिपुर में भी सत्ता जमाई. हालांकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हाथ धोना पड़ा. भले ही भाजपा उत्तराखंड में पांच साल मेंबदलने वाली सत्ता के रिवाज को भेद पाई हो लेकिन हिमाचल प्रदेश में वह ऐसा करने में नाकामयाब साबित हुई.

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन