September 20, 2024
  • होम
  • PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति, राहुल गांधी और अमित शाह ने दी बधाई

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति, राहुल गांधी और अमित शाह ने दी बधाई

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 17, 2022, 2:29 pm IST

PM Modi Birthday: 

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिवस हैं। इस अवसर पर उन्हें देश-दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री और विपक्ष के नेताओं ने पीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आपके द्वारा अतुलनीय परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि भगवान आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ये कहा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और कुशल नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

गृहमंत्री शाह ने किया ट्वीट

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है। शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से मोदी जी ने माँ भारती को दोबारा सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को चरितार्थ किया है। ये निर्णायक नेतृत्व जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है।

राहुल गांधी ने कहा-हैप्पी बर्थडे

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीटर लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। बता दें कि वायनाड सांसद इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर रहे हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन