रामेश्वरम/नई दिल्ली। 6 अप्रैल, 2025 यानी राम नवमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी रामेश्वरम में पंबन पुल का उद्घाटन करेंगे।

सभी तैयारियां पूरी

जानकारी के मुताबिक, पंबन पुल को खोलने की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दक्षिणी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीते दिनों पुल का निरीक्षण भी किया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 4 और 5 अप्रैल को श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वो रामेश्वर जाएंगे।

2 KM लंबा है पुल

बता दें कि यह पुल देश का पहला वर्टिकल सी ब्रिज है। इस पुल की लंबाई दो किलोमीटर से ज्यादा है। यह पुल रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा। इससे पहले यहां एक पुराना पुल हुआ करता था। यह पुल 1914 में बना था। 108 साल बाद 2022 में इस पुल को खराब स्थिति के चलते बंद करना पड़ा था।

रामेश्वरम का महत्व

गौरतलब है कि तमिलनाडु के रामेश्वरम को हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्री राम ने रावण से युद्ध करने के लिए यहीं से लंका तक पुल का निर्माण किया था। यहां मौजूद रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए हर साल 25 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी का समर्थन करने के लिए उठे राहुल गांधी, तभी हुआ कुछ ऐसा…और भिड़ गये