पीएम मोदी को बेहद पसंद है ये पराठा, आपने नहीं सुना होगा कभी नाम!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74 वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम के जन्मदिन को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इस ऐज में भी प्रधानमंत्री बेहद फिट हैं। हाल ही में पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान वो आराम से जमीन पर बैठते और उठाते हुए दिखे। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि पीएम अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को पराठे बहुत पसंद हैं।

मोदी जी को पराठे पसंद

पीएम ने एक बार परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सहजन का पराठा खाना बहुत पसंद है। सहजन का नाम सुनकर आप चौंक गए न। हमारे देश में सहजन की सब्जी तो लोग खूब खाते हैं लेकिन इसका पराठा भी बनता है, यह बहुत कम लोगों को पता है। सहजन को मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। इसे एक अच्छा सुपरफूड माना जाता है।

बेहद फायदेमंद है सहजन

सहजन की पत्तियों से पराठा बनाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसका इस्तेमाल खाने के आलावा दवा बनाने में भी होता है। सहजन का पराठा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जिनको डायबिटीज या अस्थमा है। मोटापे से परेशान लोग भी इसे खा सकते हैं। सहजन का पराठा हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

 

मुसलमान यहां क्या कर रहे, 57 देश हैं वहां जाएं? राहुल के फेवरेट शंकराचार्य ने मुस्लिमों को दी भारत छोड़ने की चेतावनी

अखिलेश की मां को मुलायम ने की थी बेवफ़ाई, अपने से 20 साल छोटी लड़की से नेता जी ने चलाया चक्कर

Tags

Drumstick ParathaMoringaparathaPM modi
विज्ञापन