Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी देश के छात्रों से कर रहे हैं 'परीक्षा पे चर्चा', यहां देखें लाइव प्रसारण

नई दिल्ली। पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय और अन्य के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in पर भी लाइव ब्रॉडकास्ट का लिंक उपलब्ध है।

39 लाख बच्चों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि, इस साल पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2023’ कार्यक्रम के लिए करीब 39 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे पहले साल 2022 में करीब 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है- छात्र, माता-पिता और अध्यापक। सभी के लिए अलग-अलग थीम भी बनाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी हर साल इस कार्यक्रम के जरिए नई-नई थीम पर बच्चों से चर्चा करते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

200 छात्र और शिक्षक हैं शामिल

पीएम मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं इस कार्यक्रम में 200 छात्र और शिक्षक शामिल हैं, जिनमें कला उत्सव प्रतियोगित के लगभग 80 विजेता और पूरे देश से 102 छात्र और शिक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही, देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ देख सकते हैं। पीएम मोदी इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों के मन से बोर्ड परीक्षा का डर निकालने और बेहतर तैयारी के गुर बता रहे हैं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

pariksha par charchaPariksha Pe CharchaPariksha Pe Charcha 2023pariksha pe charcha 2023 livepariksha pe charcha 2023 narendra modipariksha pe charcha 2023 registrationpariksha pe charcha by pmpariksha pe charcha latest newspariksha pe charcha livepariksha pe charcha newspariksha pe charcha pm modipm modi pariksha par charchapm modi pariksha par charcha livepm modi pariksha pe charchapm modi pariksha pe charcha 2023
विज्ञापन