Pariksha Pe Charcha: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टाइम मैनेजमेंट का दिया टिप्स

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने छात्रों को कई टिप्स दिए हैं। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया।

कम पसंद विषय को पहले दीजिए समय

परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का टिप्स देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘ आप सभी ऐसा स्लैब बनाइए जिसमें आपको जो विषय कम पंसद हो, उसको पहले समय दीजिए…इसके बाद आप विषय को पढ़ने में समय दीजिए, जो आपको जो आपको पसंद हो।

धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कार्यक्रम में कहा कि, ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। छात्रों पर अक्सर अभिभावक, शिक्षक और समाज का दबाव रहता है। इस दुविधा को समझते हुए पीएम मोदी ने समाधान के तौर पर ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं।

11 बजे शुरु हुई कार्यक्रम की शुरूआत

प्रधानमंत्री मोदी का ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से हो गया है। जिसका सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय और अन्य के द्वारा सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर किया जा रहा है। इसके अलावा आप इसको शिक्षा मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट education.gov.in पर भी देख सकते हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी बात रखी।

Pariksha Pe Charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा एक जन आंदोलन’ – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Tags

modi pariksha pe charcha 2023pariksha par charchaPariksha Pe CharchaPariksha Pe Charcha 2022Pariksha Pe Charcha 2023pariksha pe charcha 2023 livepariksha pe charcha 2023 narendra modipariksha pe charcha 2023 registrationpariksha pe charcha by pmpariksha pe charcha latest newspariksha pe charcha livepariksha pe charcha newspm modi pariksha par charchapm modi pariksha par charcha livepm modi pariksha pe charchapm modi pariksha pe charcha 2023
विज्ञापन