नई दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया। भारत के 13वें प्रधानमंत्री ने 92 साल की उम्र में दिल्ली में आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़कर गए हैं। आइये जानते हैं उनकी लव स्टोरी के किस्से-

ऊंची हील वाली लड़की को दे बैठे दिल

मनमोहन सिंह की शादी 1958 में इतिहास की प्रोफेसर और लेखिका गुरुशरण सिंह से हुई। दोनों की शादी परिवार वालों ने कराई लेकिन लंदन में पढ़े मनमोहन सिंह ने पहली ही मुलाकात में गुरुशरण सिंह को दिल दे दिया था। मनमोहन सिंह को भारी भरकम दहेज़ मिल रहा था लेकिन उन्हें पढ़ी- लिखी लड़की चाहिए थी। गुरुशरण सिंह को पहली बार मनमोहन सिंह ने सफ़ेद शूट, सफ़ेद दुपट्टे, और हील वाली सैंडल में देखा था। मनमोहन सिंह ने उन्हें देखते ही हां कह दिया था।

इश्क़ में क्या-क्या नहीं किया

मनमोहन सिंह अपनी पत्नी से इतना प्रेम करते थे कि एक बार एक संगीत समारोह में गुरुशरण भजन गा रही थीं। उनके गुरु ने गुरुशरण के गाने की खूब आलोचना की और कहा कि वो बहुत बेसुरा गा रही थीं। मनमोहन सिंह का पत्नी के लिए प्रेम देखिए कि वो तुरंत बोल पड़े कि गुरूजी गलत बोल रहे हैं। तुमने बहुत अच्छा गाया है। मनमोहन सिंह अपनी होने वाली पत्नी को इम्प्रेस करने के लिए अंग्रेजी ब्रेकफास्ट मंगवाते थे।

 

भरी मीटिंग में भयंकर नाराज़ हो गए मनमोहन सिंह, इज़्ज़त की बात आई तो सोनिया की बात मानने से कर दिया इंकार