Inkhabar logo
Google News
850 डॉलर दो और मनचाही लड़की के साथ मनाओ सुहागरात, इस देश में मां बाप कराते हैं प्लेजर मैरिज

850 डॉलर दो और मनचाही लड़की के साथ मनाओ सुहागरात, इस देश में मां बाप कराते हैं प्लेजर मैरिज

नई दिल्लीः शादी दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों का मिलन भी है। लेकिन इस आज की दुनिया में इसे काफी हद तक मज़ाक बना दिया गया है। दुनिया के दूसरे देशों में लोग अब इसे कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर करने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां शादी को व्यवसाय बना दिया है। लोग घूमने आकर कुछ दिनों के लिए शादी करते हैं और फिर उसे तोड़कर अपने घर वापस चले जाते हैं।

इंडोनेशिया में शुरू हुई प्लेजर मैरिज

इंडोनेशिया से एक ऐसी अनोखी शादी (प्लेजर मैरिज) होती है। इसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इंडोनेशिया की गरीब लड़कियां पर्यटकों को खुश करने के लिए उनकी मिनी पत्नियां बन रही हैं। बदले में पर्यटक उन्हें ढेर सारा कैश देते हैं। इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज अब एक पेशा बन गया है। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं इस का हिस्सा हैं। कुछ महिलाओं के परिवार वाले पैसों के लालच में उन पर प्लेजर मैरिज करने का दबाव बनाते हैं।

जबकि कुछ महिलाएं परिवार की तरफ से इस रिश्ते को स्वीकार कर लेती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पर्यटकों को उनकी पसंद की महिलाओं से मिलवाते हैं और फिर उनकी शादी करवा देते हैं। इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं है। क्योंकि यह एक गैरकानूनी काम है।

17 से 25 साल की लड़कियां करती हैं प्लेजर शादी

इंडोनेशिया में 17 से 25 साल की लड़कियां विदेशी पर्यटकों से शादी करती हैं। इसके बाद टूर खत्म होने तक वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। इस दौरान लड़की शादीशुदा महिला की तरह अपने भरोसेमंद पति की हर बात मानती है। हाल ही में एक पर्यटक ने 17 साल की लड़की से होटल में शादी की, जिसके लिए उसने 850 डॉलर चुकाए।

ये भी पढ़ेः-‘मेला घूमना इस्लाम में हराम, बाहर ना निकले मुस्लिम बहन-बेटी’, जारी हुआ फरमान

‘पूनम से कोई प्रेम नहीं था, बच्चों को मारना’.., पूरे परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने कबूली ये बात

Tags

fake marriagehindi newsinkhabarMarriage ContractPleasure Marriage
विज्ञापन