FRANCE VISIT: पीएम मोदी के सम्मान में बजा- सारे जहां से अच्छा… राष्ट्रपति मैक्रों का हिंदी में ट्वीट

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस यात्रा पर है।राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी के सम्मान में सारे जहां से अच्छा गाना बजाया गया।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हिंदी में ट्वीट

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने ट्वीट में कहा कि, भारत विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश, रणनीतिक साझेदार और मित्र है।भारत को 14 जुलाई के परेड में सम्मानित मुख्य अतिथी के रुप में देखकर हमे खुशी हो रही है। भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट ने फ्रांस में बैस्टिल डे परेड के दौरान चैंप्स-एलिसीस के साथ मार्च किया। परेड का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप कर रहे थे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर स्वागत किया।

नौसेना ने बताया गर्व का दिन

बैस्टिल डे परेड के लिए भारतीय नौसेना के जवान भी फ्रांस पहुंचे है। भारतीय नौसेना के एक जवान ने कहा की, हमलोग आज के दिन के लिए पिछले एक महिने से तैयारी कर रहे थ है। हमें गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री के सामने फ्रांस की इतनी महत्वपूर्ण परेड में हिस्सा ले रहे है। आगे उन्होंने कहा कि, मुझे बहुत खुशी हो रही है और हम बहुत जोश में है। हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

PM Modi France Visit: दो दिवसीय दौरे पर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Tags

bastille day paradeFranceFrench President Emmanuel Macroninkhabarpm narendra modiWorld Hindi NewsWorld News in Hindiइनखबर
विज्ञापन