September 8, 2024
  • होम
  • 'गठबंधन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका लेकिन…', संजय सिंह ने बताया क्यों बदले लवली?

'गठबंधन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका लेकिन…', संजय सिंह ने बताया क्यों बदले लवली?

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : April 29, 2024, 1:16 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा दिए जाने के बाद दिल्ली की सियासत ने नई करवट ले ली है। इस इस्तीफे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आप को इससे नुकसान हो सकता है। इन सभी अटकलों के बीच आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी सवालों का जवाब दिया है।

क्या कहा संजय सिंह ने?

Sanjay Singh
Sanjay Singh

संजय सिंह का कहना है कि ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और वो इस मामले को देख रहे हैं। हमें इंतजार करना चाहिए। यह चुनाव जनता लड़ रही है, दिल्ली में भी और पूरे देश में भी। लोग अब इरादा कर चुके हैं कि वे जेल का जवाब अपने वोट से देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आप से कांग्रेस का गठबंधन कराने का सारा क्रेडिट अरविंदर सिंह लवली को ही जाता है। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, तब लवली ही सबसे पहले पहुंचे थे। लेकिन वह अब क्यों बदल गए पता नहीं।

केंद्र सरकार की तानाशाही लोगों के सामने आई – संजय सिंह

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज एक बार फिर लोगों के सामने बीजेपी की दुर्भावना और उनकी तानाशाही सामने आई है। जेल के अंदर केजरीवाल पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी गई। 24 घंटे प्रधानमंत्री कार्यालय से जेल की निगरानी की जाती है। जो अधिकार एक सामान कैदी को दिए जाते हैं, उनसे भी केजरीवाल जी को वंछित रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े-

लखनऊ से राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, सपा के रविदास मेहरोत्रा होंगे सामने

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन