September 8, 2024
  • होम
  • पीलीभीत: दबंगों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत: दबंगों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 12, 2022, 1:23 pm IST

पीलीभीत:

लखनऊ। घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र की है। जहां सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दबंग युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जलाने की कोशिश की। आग की लपटें देख लोग पीड़िता के पास पहुंचें। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुष्कर्म के बाद जलाने का प्रयास

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीते 7 सितंबर को जिला अस्पताल में एक युवती को गंभीर रूप से जली हालत में भर्ती हुई। किशोरी को उसके परिजनों ने भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने 10 सितंबर को माधोटांडा पुलिस को सूचना दी थी कि उसके गांव के दो दबंग युवक राजवीर और ताराचंद ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। और बाद में डीजल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह पीड़िता के गांव पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात की। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बलात्कार, हत्या का प्रयास और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी हुए गिरफ्तार

मामले पर पुलिस ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में पुलिस ने कहा, “थाना माधोटांडा पीलीभीत पुलिस क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार कर तेल छिड़ककर जलाने की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

पीड़िता की हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उप जिलाधिकारी (सदर) योगेश कुमार गौड़ जिला राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर किशोरी का बयान दर्ज किया है। आग से जली किशोरी की हालत अभी भी गंभीर है। दुष्कर्म के आरोपी माधोटांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजवीर और ताराचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन